बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, महमूदाबाद क्षेत्र के भरहरमऊ गांव निवासी नसीर अपने भतीजे अतीक के साथ मोटरसाइकिल से शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे।