बासुकीनाथ भागलपुर मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र मोतीहारा नदी पर बने पुल के समीप मंगलवार 6:00 बजे के लगभग बासुकीनाथ की ओर से नोनीहाट की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर से चालक का संतुलन बिगड़ गया,इस घटना में चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।आसपास के लोगों द्वारा घायल को उठाकर टोटो के माध्यम से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।घायल की पहचान नहीं हो सकी है।