सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के कारंगा छोटा गांव में मंगलवार को भेरुजी महाराज के नवोदय में मंदिर की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर भ्रमण शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होकर निकली जिसे रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।