बीना: नगर में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव, बीना रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर सहित कई मंदिरों में हुए आयोजन
Bina, Sagar | Apr 23, 2024 श्री हनुमान जन्मोत्सव नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसके चलते सभी मंदिरों में सुबह से ही भीड़ भाड़ का आलम रहा और बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे, रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर, छोटी बजरिया के पास स्थित पीतांबरा शक्तिपीठ, एवं राम वार्ड स्थित राम मंदिर सहित कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया गया।