बीना: बिलगैंया वार्ड से अबैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
Bina, Sagar | Apr 23, 2024 बिलगैया वार्ड में पुलिस को अबैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी, सूचना मिलते ही बीना थाने से जवान पहुंच गए और आरोपी सोनू जैन निवासी बिलगैंया वार्ड को गिरफ्तार कर लिया,जो अपने घर के पास अबैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 पाव देसी शराब कीमत ₹4000 जप्त की, वहीं पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।