गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी आनंद कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन, महीने भर की उपलब्धियों की समीक्षा
गयाजी पुलिस कार्यालय में एसएसपी आनंद कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में एएसपी, सभी डीएसपी व सभी सर्किल इंस्पेक्टर व सभी थानाध्यक्ष तथा जिले के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी आज दिनांक 6 जनवरी मंगलवार की दोपहर 2 बजे एसएसपी आनंद कुमार ने दी है।