गुना म्याना थाना के उमरी पुलिस चौकी के नेगमा गांव के पास 20 अक्टूबर की रात गोपालगढ़ निवासी गोलू बंजारा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। 23 अक्टूबर को सामने आई जानकारी में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। गोलू बंजारा दीपावली पर राजस्थान से मजदूरी कर लौट रहे पत्नी और बेटे को लेने बाइक से गुना रेलवे स्टेशन जा रहा था।