कटिहार: सदर अस्पताल में पूर्व सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया, मौके पर एसडीएम पहुंचे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल की साफ सफाई का जीविका को दे दिया गया है। जिसके कारण पूर्व में काम कर रहे सफाई कर्मचारी काफी आक्रोशित हो गए और रविवार की दोपहर 3 बजे हंगामा करने लगे। इस दौरान वे लोग जीविका दीदी को साफ सफाई का काम करने नहीं दे रहे थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों के द्वारा सफाई कर्मी को समझ कर मामला शांत कराया।