जसवंतनगर: जसवंत नगर थाना सभागार में आयोजित समाधान दिवस में आईं 3 शिकायतें, मौके पर किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ
शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान कुल 3 फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने सभी प्रकरणों को संबंधित लोगों को सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए।