शिकोहाबाद: जीआरपी शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, वह दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे
मन्नू गंज थाना गोला लखमीपुर खीरी निवासी 50 वर्षीय सतीश चंद्र अपने दामाद वीरेंद्र कुमार के साथ ग्वालियर किसी रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वह दोनों आगरा कैंट के लिए किसी ट्रेन में सवार होकर पहुंचे। आगरा कैंट से शिकोहाबाद तक मेमू पैसजेंर से शिकोहाबाद स्टेशन पर आ गए। यहां गोमती पकड़ने के लिए गए तभी हादसा हो गया।