जिला अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब थाना सिकंदरपुर और थाना गड़वार में तैनात दो पुलिस जवानों ने रक्तदान कर एक मासूम बच्ची की जान बचाई। पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन के बाद किसी निजी कार्य से जिला अस्पताल पहुंचे कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल भीम कुमार को जानकारी मिली कि सहतवार थाना क्षेत्र के मूड़ाडीह गांव न