पतरघट: पतरघट प्रखंड में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुई छठ पूजा
आस्था श्रद्धा समर्पण श्रद्धा एवं निष्ठा का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित करते समाप्त हुआ। प्रखंड क्षेत्र का अतिव्यस्त छठ घाट कपसिया शीतलपटी नदी घाट, विशनपुर, पीपरा, गोलमा नदी घाट, पतरघट, पस्तपार, पामा ठाढी, रहुआ, जीरवा, धबौली, कहरा, सुरमाहा, पहाड़पुर, किशनपुर, जम्हरा, भद्दी, पामा , घोघनपट्टी सहित अन्य जगहों पर