लाडपुरा: कोटा में दो दोस्तों को घसीटते ले गया ट्रैक्टर, हुई मौत, गड्ढे से बचने के चक्कर में हुई टक्कर, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Sep 19, 2025 कोटा में एक ट्रैक्टर चालक ने गड्ढे से बचने के चक्कर में बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों बाइक सवार ट्रैक्टर के साथ घसीटते चले गए। सड़क किनारे से 5 से 6 फीट नीचे गिर गए। फिर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए।