लाडपुरा: नांता इलाके के थर्मल गेट के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 2 लोगों की मौत, शव मोर्चरी में रखवाए, जांच में जुटी पुलिस
Ladpura, Kota | Sep 19, 2025 शहर के नांता थाना इलाके में बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई. टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रॉली पलटी और उन पर ही गिर गई. दोनों को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया. दोनों शव नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. उधर, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.