अररिया: अररिया नगर परिषद में दो सैरातों की खुली बोली, 16.40 लाख में हुई बंदोबस्ती
Araria, Araria | Mar 30, 2026 अररिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को दो महत्वपूर्ण सैरातों की पारदर्शी तरीके से बंदोबस्ती की गई। न्यायालय परिसर के बाहर बाइक पार्किंग और बसंतपुर हाट की सैरातों के लिए नगर परिषद कार्यालय में खुली बोली लगाई गई। कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शिता के संपन्न हुई।