अंबाह: नगर पालिका चौराहा पर बाइक की टक्कर से महिला घायल, सिविल अस्पताल अम्बाह में इलाज जारी
Ambah, Morena | Oct 30, 2025 अंबाह नगर पालिका चौराहा पर सुबह 10 बजे बाइक की टक्कर से सोनकली कुशवाह (35) निवासी बाग का पुरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह बेटे के साथ घर लौट रही थीं, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच कर रही है।