अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बड़ामलहरा। थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें घिनोची गांव के 24 वर्षीय अमित दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। अमित अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी बड़ामलहरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अचानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।