पलवल: पलवल में चाइनीज मांझे पर कार्रवाई: SDM ने दुकानों से 129 हुचके जब्त किए, बिक्री पर 60 दिन का बैन
Palwal, Palwal | Jul 13, 2025 पलवल में जिला प्रशासन ने चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर की विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 129 चाइनीज मांझे के हुचके जब्त किए गए। दुकानदारों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के तहत कार्रवाई की जा रही है।