पलवल: पलवल पुलिस ब्रजमंडल यात्रा को लेकर अलर्ट, SP ने थाना प्रबंधकों की बैठक में कहा- नूंह और यूपी की सीमाओं पर रखें फोकस
Palwal, Palwal | Jul 13, 2025 पलवल की पुलिस नूंह में 14 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर है। एसपी वरुण सिंगला ने आज सभी थाना प्रबंधकों और क्राइम यूनिट इंचार्ज को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने कहा कि यात्रा में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।