ज्वालामुखी: ज्वालामुखी में राम भक्तों ने घर-घर जाकर लोगों को वितरित किए अक्षत व निमंत्रण पत्र
ज्वालामुखी में आज राम भक्तों ने घर-घर जाकर लोगों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरित किए। इसके साथ ही राम दरबार का छायाचित्र भी दिया। इसके पश्चात राम भक्तों ने ज्वालामुखी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र सिंह रवि सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व अक्षत कलश यात्रा के संयोजक व सह संयोजक सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।