ज्वालामुखी: ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगडूही के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए ₹11000 देने की भी घोषणा की। विधायक ने कहा कि गगडूही पाठशाला की साइंस लैब ₹2 करोड़ से होगी निर्मित।