सरोजनी नगर: लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के केबिन में धुआं निकलने के कारण कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे लगभग लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा बताया गया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सोमवार शाम फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट यूपी के अंबेडकरनगर के ऊपर थी, तभी पायलट के केबिन में धुआं महसूस हुआ। उस समय विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था।