बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में दबंगों ने युवक को पीटा, तीन लोगों पर लगा मारपीट का आरोप
मढी़नाथ में दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद युवक को दबंगों ने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।