बाड़मेर: सांजटा गांव में करंट लगने से 2 मजदूरों की हुई मौत, एक व्यक्ति झुलसा
Barmer, Barmer | Oct 12, 2025 RCC का काम कर रहे मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक मजदूर घायल हो गया। आनन-फानन में तीनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके सांजटा गांव की है। पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। वहीं घायल का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।