बागेश्वर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने महिलाओं को मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य के बारे में जागरूक किया
बागेश्वर मे विधिक जागरुकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी ने महिलाओं को लोकतंत्र के सिद्धांतों, मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य के बारे जागरूक किया, साथ ही महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम 2013, विधिक सेवा अधिनियम 1987, नालसा हेल्पलाइन निशुल्क नम्बर 15100 कानूनी सहायता एवं सलाह विषय में विस्तृत जानकारी दी।