केराकत: नेशनल हाईवे 233 वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर अहिरौली के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर खाई में पलटा
चंदवक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 233 वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर अहिरौली गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गिट्टी लदा ट्रैक्टर खाई में पलट गया। उक्त घटना में गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। वहीं देखा जाए तो दानगंज से कनौरा तक 15 किलोमीटर की दूरी पर सड़क के किनारे पटरी ना होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।