इटावा: सदर इलाके के इटावा महोत्सव में दो दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन, मुख्य अतिथि पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने किया शुभारंभ
Etawah, Etawah | Dec 17, 2024 सदर इलाके के इटावा महोत्सव में मंगलवार शाम 4 बजे दो दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में पहले दिन 5 हजार बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी पंडाल में जिले के एक सैंकड़ा से अधिक विद्यालयों के 5000 से अधिक बच्चों ने विज्ञान मॉडल के जरिए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया।