पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 27 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 27 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस दबिश के कारण 18 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। रविवार शाम 4:31 बजे मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।