किसानों ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि हनुमानगढ़ में भाखड़ा परियोजना की करणी सिंह और सादुल ब्रांच नहरें अब अपनी तय क्षमता से काफी कम पानी ढो पा रही हैं। करीब 69 साल पुरानी इन नहरों की लाइनिंग टूट चुकी है और कई हेड रेगुलेटर भी क्षतिग्रस्त हैं। किसानों का कहना है कि सादुल ब्रांच में 1245 क्यूसेक क्षमता के मुकाबले केवल 1100 क्यूसेक पानी ही चल रहा है। इससे फसलें स