उदयपुर जिले के मांगथला ग्राम पंचायत के खरवड़ों का गुड़ा गांव में भीषण आग लगने से एक मकान और बाड़े में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण बाड़े में बंधे सभी पशु सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों घर और बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।