फिरोज़ाबाद: पुलिस ने 60 फुटा रोड़ काली माता मंदिर के पास से एक अभियुक्त को मय हथियार के साथ किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ पुलिस ने मंगलवार की सुवह रानू उर्फ़ नफीस नामक अभियुक्त को 60 फुटा रोड़ काली मंदिर के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कब्जे से एक देशी तमंचा और दों जिन्दा कारतूस बरामद किये है। आरोपी की बारदात की फिराक में जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।