फिरोज़ाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद ने नगर निगम में नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद ने अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम द्वारा लगभग पांच वर्ष पूर्व कैला देवी मंदिर पानी की टंकी से दुर्गा नगर चौराहे तक डाली गई पाइपलाइन की जांच कराने की मांग की है।