टाउन में बुधवार रात्रि घर के बाहर खड़ी कार में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आगे रूद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों में घर के बाहर लगे बिजली के मीटर भी चपेट में आ गए, जिसके चलते बिजली के मीटरो में भी आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दमकल को दी ओर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।