सासाराम: लोकसभा चुनाव को लेकर सासाराम के जिला वाहन कोषांग द्वारा वाहनों की सूची तैयार, 2 हजार वाहनों को पकड़ने में जुटी प्रशासन
Sasaram, Rohtas | Mar 31, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर करीब 2 हजार वाहनों को लगाया जाएगा। जिला वाहन कोषांग ने वाहनों की सूची तैयार कर ली है। वहीं वाहनों की धर पकड़ भी शुरू कर दी गई है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाले अर्धसैनिक बलों को भ्रमण के लिए अभी से ही वाहनों की जरूरत होगी। इसके लिए वाहनों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है भारी वाहनों में बस व ट्रक को भी चुनाव के काम में लाया जाएगा।