उदयपुर जिले के घासा में पंचायत समिति का दर्जा मिलने के बाद बुधवार शाम 7 बजे ग्रामीणों ने एकजुट होकर आतिशबाजी करके खुशियां मनाई। घासा में पंचायत समिति स्थानांतरित होने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तहसील कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय दोनों एक ही जगह पर होने से आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।