कृषि उपज मंडी आलोट में बारिश पर खराब मौसम के बीच किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उपज की लंबी कतार मे घंटो किसानो को इंतजार करना पड़ रहा है।वही दो दिन नीलामी कार्य बंद रहेगा,अनाज व्यापारी संघ द्वारा दिये गये आवेदन अनुसार क्षेत्र में निरंतर बारीश होने, माल खराब होने और समय पर माल लोडिंग नहीं होने से कृषको को भुगतान में परेशानी हो रही है।