धौलपुर: रसोई गैस का संकट नहीं, तो बुकिंग के साथ डिलीवरी दें, इसी कारण गैस एजेंसियों के बाहर लग रही उपभोक्ताओं की कतारे
सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से रसोई गैस का कोई संकट नहीं है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरुरत नहीं है। जिला प्रशासन भी दावा कर रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। यदि यह दावा सही है तो फिर बुकिंग के साथ सिलेंडर की डिलीवरी क्यों नहीं दी जा रही है? 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले