शिवपुरी: ऑपरेशन मुस्कान: सुभाषपुरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को ग्राम भवेड निवासी एक आदिवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट सुभाषपुरा थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू की।