बरेली: बिरिया नारायणपुर में दबंगों ने युवक पीट पीट कर किया घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बिरिया नारायणपुर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।