बरेली: सुभाष नगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रही चेकिंग अभियान के तहत सुभाष नगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर रेलवे कॉलोनी मठिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजीव पाल पुत्र नन्हे लाल निवासी मोहल्ला श्याम कॉलोनी थाना सुभाष नगर का रहने वाला बताया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है