शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। सरौरा के रजला भर टोला निवासी गोलू चौहान 23 साल जो किसी काम से बाइक से निकले थे। वहीं शनिवार की रात 11:00 बजे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान घर के करीब भी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।लोगों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचा।