बरेली: सीएम योगी के बयान 'यूपी में मुस्लिम सुरक्षित हैं' का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया समर्थन
यूपी के सीएम योगी द्वारा दिए गए बयान कि "यूपी में मुस्लिम सुरक्षित है बाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन।मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रतिक्रिया देते हुए इस बयान का समर्थन किया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि वाकई मुस्लिम समुदाय देश में और खासतौर से यूपी में बिल्कुल सुरक्षित है, वहीं मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों को कोई भी खतरा नहीं है।