छतरपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने बुधवार दोपहर 2 बजे शामिल होकर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बाजार मूल्य गाइडलाइन पर चर्चा की।बैठक में जिले की 1901 लोकेशनों में से 1474 लोकेशनों पर औसतन 16 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया, जबकि 427 लोकेशनों पर कोई वृद्धि नहीं की गई।