सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बारात की बस को ट्रक कंटेनर ने सामने से मारी टक्कर, दर्जनों बाराती घायल, मची चीख-पुकार
Sasni, Hathras | Mar 30, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हनुमान चौकी के पास बारात की बस और ट्रक कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बस में सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घायल बारातियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।