पूरनपुर: नगर के होटल में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जीएसटी रिफॉर्म पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
पूरनपुर के होटल मधुबन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सौजन्य से जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान की संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान एवं उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह उपस्थित रहे। विधायक ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में जीएसटी दरों में बदलाव किया गया है।