जनहित संस्था नैनीताल ने राज्य कर विभाग उत्तराखंड के सहायक आयुक्त नैनीताल को पत्र लिखकर राज्य में संशोधित जीएसटी दरों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में 22 सितंबर 2025 से संशोधित जीएसटी दरों की जानकारी सार्वजनिक की है।