चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू, आस्था और भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र नेम-निष्ठा और लोकआस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। सुबह से ही छठव्रतियों ने घरों की साफ-सफाई कर स्नान के लिए नदी, तालाब और कुओं का रुख किया। गंगा माता की साक्षी मानते हुए व्रतियों ने पवित्र स्नान किया।