अखलासपुर नागा बाबा गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रही। शनिवार को 10:30 बजे पहुंचने पर उपभोक्ताओं ने बताया कि 2 से 3 दिन गैस एजेंसी पर आने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। रसोई में खाना बनाने और रमजान महीना में रोजदारों की जरूरत है फिर भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही अधिकारी ने बताया की वेंडर गैस सिलेंडर दे रहे हैं।