रतलाम: जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 881 शिविरों में 22916 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
Ratlam, Ratlam | Sep 21, 2025 रतलाम जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का संचालन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने रविवार को 3:00 बजे के आसपास बताया कि 17 सितंबर से 20 सितंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार रतलाम जिले में कुल 881 शिविरों का आयोजन किया गया है, जिसमें 22916 लोगो की जांच की गई।