अम्बाला: देवी नगर नाके के पास कार ने मारी बाइक को टक्कर, मां व उसकी 7 साल की बेटी हुई घायल
Ambala, Ambala | Mar 11, 2024 सेक्टर 10 से चंडीगढ़ पीजीआई जा रही एक बाइक को देवी नगर नाके के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार एक महिला और उसकी 7 साल की बेटी घायल हो गई। वहीं, इस घटना में उसका पति बाल बाल बच गया। घायलों को शहर के सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।